WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 October Market Open: 2 अक्टूबर को मार्केट खुलेगा या रहेगा बंद, जाने पूरी डिटेल्स!

2 October Market Open: 2 अक्टूबर बुधवार को ‘गांधी जयंती’ के शुभ अवसर पर शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? आइए जानते हैं।

2 October Market Open

हमारे भारत देश में सभी त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से बनाया जाता है और लगभग सभी बड़े त्योहारों पर शेयर बाजार बंद रहता है। कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, तो ऐसे में निवेशक यह जानना चाहते हैं कि गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को बाजार खुलेगा या नहीं या 2 October Market Open Or Closed.

क्या 2 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद है?

कल बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई जाएगी। गांधी जयंती पर देश भर में आधिकारिक छुट्टी होती है और शेयर बाजार में सभी बड़े त्यौहार व दिवस के कारण बाजार बंद रहते हैं। गांधी जयंती पर कल 2 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहने वाला है।

शेयर बाजार में इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और इंट्रेस्ट डेरिवेटिव में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे त्यौहार भी आ रहे हैं। हालांकि दिवाली में मुहूर्त ट्रेडिंग पर कुछ घंटे के लिए शेयर बाजार खुला रहता है।

कल 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोनों बंद रहने वाले हैं। यानी कि शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Shakti Pumps कंपनी 1 शेयर पर दे रही है 5 शेयर फ्री, स्टॉक में लगा अपर सर्किट, तूफानी तेजी के संकेत

आज कैसा रहा शेयर बाजार?

भारतीय शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 13.95 अंक या 0.5% की गिरावट के साथ 25,796.90 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 33.49 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 84,266.29 हुआ है। वहीं बैंक निफ़्टी 0.10% की गिरावट के साथ 52,922.60 रुपए पर बंद हुआ है।

इन दिनों पर एशियन स्टॉक मार्केट रहेंगे बंद

आपको बता दें कि अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में एशिया के ज्यादातर बाजार बंद ही रहेंगे। 2 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं दूसरी तरफ चीन में राष्ट्रीय दिवस को इस हफ्ते सेलिब्रेट किया जाएगा, जिस वजह से चीन का शेयर बाजार बंद रहेगा और इसके अलावा एशिया का एक और मार्केट हांगकांग आज 1 अक्टूबर को बंद था।

गिरावट वाले बाजार में भी ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली इस Private Bank Stock में, ये रहा टारगेट..

x

Leave a Comment