WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SJVN Divided 2024 Record Date: कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट?

SJVN Divided 2024 Record Date: SJVN कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। अगर आप भी इस डिविडेंड का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसकी रिकॉर्ड डेट से पहले स्टॉक को खरीदना होगा। आइए हम इसके रिकॉर्ड डेट के बारे में जानते हैं।

Sjvn News in Hindi

जब भी कंपनी अपने क्वार्टरली रिजल्ट्स का ऐलान करती है और कंपनी को प्रॉफिट होता है तो वह बाद में अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देती है। कंपनी की 13 अगस्त 2024 को बोर्ड मीटिंग हुई थी, जिसमें कंपनी ने क्वार्टरली रिजल्ट के साथ ही निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

किसी भी कंपनी के स्टॉक को खरीदने से पहले हमें उस कंपनी के बारे में अच्छी तरह से जानकारी लेनी चाहिए तो ऐसे में आपको बता दें कि एसजेवीएन के फंडामेंटल्स अच्छे हैं। कंपनी का मार्केट के 52,522 करोड़ रुपए हैं और डिविडेंड  1.35% है और इस स्टॉक में लगभग 82% प्रमोटर्स की हिस्सेदारी है।

SJVN Divided 2024 Record Date

एसजेवीएन कंपनी ने निवेशकों को 0.65 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। एसजेवीएन का यह साल 2024 का दूसरा डिविडेंड है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 12 सितंबर, 2024 तय की गई है। निवेशकों को इस डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए 12 सितंबर 2024 से पहले एसजेवीएन के स्टॉक खरीदने होंगे।

NTPC Share Price Target: देखें एनटीपीसी के शेयर का भविष्य क्या है? क्या दे सकता है तगड़ा रिटर्न?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SJVN Divided History

SJVN के अगर पिछले तीन से चार सालों की हिस्ट्री देखी जाए तो यह स्टॉक 1 साल में दो बार डिविडेंड देता है, और इस साल का यह दूसरा डिविडेंड है। इससे पहले कंपनी ने 21 फरवरी 2024 को 1.15 रुपए प्रति शेयर, 21 सितंबर 2023 को 0.52 रुपए प्रति शेयर, 17 फरवरी 2023 को 1.15 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था और अगर इससे भी पहले की बात की जाए तो साल 2022 में 21 सितंबर और 21 फरवरी को, साल 2021 में 23 फरवरी और 21 सितंबर को डिविडेंड दिया था।

SJVN Share Price

SJVN का शेयर आज 0.61% की गिरावट के साथ 132.80 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एसजेवीएन का 52 वीक हाई 170.50 और 52 वीक लो 63.40 रहा है।

SJVN Share Price History

एसजेवीएन ने पिछले 1 साल में निवेशकों को 100%, 3 साल में 393 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं अगर इसके पिछले 5 साल के परफॉर्मेंस देखी जाए तो स्टॉक ने पिछले 5 सालों में 421% का शानदार रिटर्न दिया है।

Excellent Wires And Packaging IPO: कल से खुल रहा है वायर बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, जाने क्या है GMP?

Disclaimer

भारत टाइम्स पर दी गई जानकारी कोई भी निवेश सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और अपनी जिम्मेदारी पर ही निवेश करें।

x

Leave a Comment